जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से सघन फील्ड निरीक्षण और जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में अध्यापक नन्दकिशोर गहलोत (राउप्रावि, रतनपुर की सराय) ने ऑनलाइन परिगणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल स्थानीय भाषा में समझाया और सभी को ऑनलाइन परिगणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया। वहीं, एईआरओ वल्लभनगर ने बाठरदा कलां में फील्ड निरीक्षण कर परिगणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा की।
कानोड़, झाडोल और वल्लभनगर में निरीक्षण-
झाडोल विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ कपिल कोठारी ने कोटड़ा पालेसर सुपरवाइजर सर्किल के अंतर्गत बूथ नंबर 47, 60, 61, 62, 103, 104, 105, 120, 121 और 122 का निरीक्षण किया। एईआरओ कानोड़ ने निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बीएलओ व सुपरवाइजर को मतदाता सूची में कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न पाए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाग संख्या 25, रतनपुर की सराय में सुपरवाइजर रोशनलाल सरगरा ने एसआईआर में लगे कार्मिकों का मार्गदर्शन किया।
Udaipur
परिगणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण और फील्ड वेरिफिकेशन पर जोर -उदयपुर जिले में एसआईआर ने पकड़ी गति
Related stories
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…
No Abdominal Incision, No External Scar: 7-Year-Old Boy Successfully Treated for Rectal Prolapse
Udaipur: A 7-year-old boy suffering from recurrent rectal prolapse has been successfully treated at Geetanjal…