जयपुर/उदयपुर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने अपने विवेकाधीन निधि से राज्य के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए 10.20 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह राशि उन्होंने ओलम्पिक खेल ’’लैक्रोस’’ के जम्मू में आगामी 5 से 7 दिसम्बर को हो रहे द्वितीय फेडरेशन कप में भाग ले रहे खिलाड़ियो के लिए प्रदान की गई है।
श्री बागडे ने लैक्रोस खेल के आगामी लॉस एन्जिल्स ओलम्पिक-2028 में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता जताते हुए राजस्थान के खिलाड़ियों को अभी से वहां सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयारी करने का आह्वान किया है।
राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने बताया कि राज्यपाल श्री बागडे ने अपने विवेकाधीन कोटे से राज्य के महिला और पुरूष वर्ग में भाग लेने वाले उदयपुर संभाग के 28 खिलाड़ियों के लिए यह राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे ओलम्पिक में अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से अपने आपको तैयार कर पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री बागडे ने इससे पहले भी ’लैक्रोस’’ खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की थी। उन्होंने स्वयं खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें राजस्थान को खेलों में अग्रणी करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने ’’तृतीय राष्ट्रीय लैक्रोस’’ प्रतियोगिता 2025-2026 के लिए भी राजस्थान के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हुए विवेकाधीन कोटे से 10 लाख रूपये की अनग्रह राशि लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इण्डिया को हस्तातंरित की थी। इस आर्थिक सहयोग और प्रोत्साहन से ही लैक्रोस की राजस्थान टीम ने विभिन्न वर्गों में अधिकृत 6 सभी प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए थे। राजस्थान को इसके कारण पांच स्वर्ण, एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ। राज्यपाल के सहयोग से ही प्रदेश की 9 महिला और 5 पुरूष, कुल 14 स्थानीय खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए भारतीय टीम में चयनित हुए हैं।
Udaipur
’तृतीय राष्ट्रीय लैक्रोस’’ प्रतियोगिता में पिछले वर्ष राजस्थान को मिले थे 5 स्वर्ण पदक’’
ओलम्पिक खेल ’’लैक्रो’’ के लिए राज्यपाल ने राजस्थान के खिलाड़ियों को दी आर्थिक सौगात-
Related stories
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…
No Abdominal Incision, No External Scar: 7-Year-Old Boy Successfully Treated for Rectal Prolapse
Udaipur: A 7-year-old boy suffering from recurrent rectal prolapse has been successfully treated at Geetanjal…