उदयपुर । शहर के ख्यातनाम शिल्पकार डॉ. चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर लघु पुस्तिका बनाई है। चित्तौड़ा ने इस पुस्तिका में  शांति और सादगी के प्रतीक दिवंगत डॉ. प्रसाद के जन्म परिचय के साथ स्वतंत्रता संग्राम और स्वाधीनता निर्माण में उनकी भूमिका के साथ उनसे जुड़ी विभिन्न उपलब्धियों एवं स्मरणों का वर्णन किया है