उदयपुर, दीनदयाल अंत्योदय योजनादृराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार नई चेतना 4.0 दृ बदलाव की पहल अभियान का राज्यभर में 25 नवम्बर से आगाज हो चुका है, जो 23 दिसम्बर 2025 तक संचालित होगा। इस वर्ष अभियान की थीम “महिलाएं अग्रणी भूमिका मेंरू समावेशी विकास हेतु आर्थिक सशक्तिकरण की ओर विकसित ग्रामीण भारत।” निर्धारित की गई है।
जेंडर समानता और हिंसा के निराकरण पर विशेष फोकस
डीपीएम ख्यालीलाल खटीक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक मजबूती को बढ़ावा देकर समाज में मौजूद जेंडर आधारित भेदभाव एवं हिंसा को कम करना है। एसएचजी, विओ, सीएलएफ, पीजी और एफपीओ स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षित गतिशीलता को प्रोत्साहित करने एवं “घर का काम सबका काम” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु नियोजित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समुदाय आधारित जेंडर-परिवर्तनीय पहल
नई चेतना 4.0 अभियान महिलाओं के नेतृत्व, सुरक्षा, समानता और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में लैंगिक मुद्दों पर संवाद, क्षमता निर्माण और सामाजिक परिवर्तन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जिला स्तरीय कन्वर्जेंस बैठक आयोजित
नई चेतना 4.0 अभियान के जिले में सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कन्वर्जेंस बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर मेहता ने सभी अधिकारियों को ष्नव चेतना संकल्प शपथष् दिलाई और अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
Udaipur
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल
23 दिसम्बर तक जिले में चलेगा जेंडर जागरूकता एवं सशक्तिकरण “नई चेतना 4.0” अभियान
Related stories
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…
No Abdominal Incision, No External Scar: 7-Year-Old Boy Successfully Treated for Rectal Prolapse
Udaipur: A 7-year-old boy suffering from recurrent rectal prolapse has been successfully treated at Geetanjal…