एसडीएम, तहसीलदारों ने अस्पताल, बस स्टैण्ड, उर्वरक वितरण व्यवस्था की देखी व्यवस्थाएं
उदयपुर। आमजन को बेहतर और सुचारु सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में बुधवार को जिले के सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, बस स्टैंड तथा उर्वरक उपलब्धता की स्थिति की गंभीरता से समीक्षा की गई, साथ ही उपखंड व तहसील स्तरीय जीएसएस एवं लैम्प्स का भौतिक निरीक्षण किया गया।
जिला कलक्टर के निर्देशन में जिले के सभी उपखण्ड अधिकारीगण और तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में सघन निरीक्षण किए। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं एवं रिकॉर्ड संधारण की जांच की गई। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, शेड तथा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया। वहीं कृषि सीजन को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, स्टॉक पोजिशन और मूल्य सूची का भी गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को मौके पर ही सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। आमजन को राहत उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। कार्मिकों को समयबद्ध रूप से सुधारात्मक कार्रवाई करने, व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
Udaipur
सरकारी सेवाओं की जमीनी हकीकत पर प्रशासन सख्त
जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर जिलेभर में सघन निरीक्षण अभियान
Related stories
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…
No Abdominal Incision, No External Scar: 7-Year-Old Boy Successfully Treated for Rectal Prolapse
Udaipur: A 7-year-old boy suffering from recurrent rectal prolapse has been successfully treated at Geetanjal…