भारत विकास परिषद सुभाष उदयपुर के तत्वाधान में आज एस एस
एस टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, उमरडा, उदयपुर में *भारत को जानो* प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भावी शिक्षकों को प्रशस्ति चिह्न और सर्टिफिकेट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया है। पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष संपर्क,दक्षिण प्रांत , डॉ नगेंद्र प्रसाद शर्मा ने प्रिंसिपल डा पूर्णिमा नारायणी को इस प्रकल्प में सहयोग करने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।इस महाविद्यालय के 120 छात्र अध्यापिकाओं ने भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लिया था।
पुरस्कार वितरण सर्वश्री शोभा लाल दशोरा सचिव,करनमल जारोली,अशोक धूपिया, डॉ नगेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ पूर्णिमा नारायणी के कर कमलों द्वारा किया गया है।

भारत को जानो कार्यक्रम का संयोजन परिषद में डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद एवं जल मित्र डॉक्टर पी सी जैन कर रहे हैं।