केंद्र सरकार ने 6 जून 2025 को देश में वक्फ संपत्तियों के डिजिटल मैनेजमेंट, रजिस्ट्रेशन, वेरीफिकेशन और निगरानी करने के लिए "उम्मीद" पोर्टल लॉन्च किया था। जिसकी अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 थी।
इसी के तहत उदयपुर जिले की वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन शत प्रतिशत हुआ। इस कार्य को अंजाम देने में उदयपुर जिला वक्फ बोर्ड व अंजुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसके तहत इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों मैं उदयपुर अल्पसंख्यक अधिकारी खुशबू शर्मा,उदयपुर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम शेख, एडवोकेट अफसर खान, अल्पसंख्यक विभाग एवं मदरसा स्टाफ मोहम्मद अनीस खान, मोहम्मद सईद अख्तर, मोहम्मद इरफान अशरफी, कमर अहमद, के आफताब आलम मोहम्मद साजिद अली, आफताब खान पठान, मोहम्मद इश्तियाक, सत्तार मोहम्मद, मोहम्मद, नेविश अहमद का अंजुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर के सदर मुख्तियार कुरैशी व सेक्रेटरी मुस्तफा शेख ने प्रतीक चिन्ह व उपरणा पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर नायब सदर फारूक कुरैशी, जॉइंट सेक्रेटरी इजहार हुसैन, काबीना मेंबर एडवोकेट मोहम्मद शहजाद, सैयद इरशाद अली, अनीस अब्बासी, एडवोकेट तौकीर रजा, फखरुद्दीन शेख, इरशाद अहमद खान सहित पूर्व पार्षद फिरोज अहमद शेख, कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष रईस खान, दिल अफरोज खान, नजमा मेवाफरोश सहित के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच का संचालन अनीस अब्बासी ने किया।