उदयपुर। आज फ़िनब्रेला ने ASG Eye Hospital और Apex Hospital के सहयोग से RTO कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य RTO स्टाफ़ एवं संबद्ध सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना था।

शिविर में कुल 150 से अधिक लोगों की जाँच की गई, जिनमें नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य जाँचें शामिल थीं। उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे अत्यंत लाभदायक बताया।

<br /><img src="http://www.pressnote.in/upload/526161A.jpg" style="max-width:400px; padding:5px;" align="left"><br /



इस शिविर के आयोजन में आरटीओ श्री ज्ञानदेव विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन और समर्थन से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

कार्यक्रम के अंत में फ़िनब्रेला के फ़ाउंडर देवेंद्र सिंह करिर एवं को-फ़ाउंडर दीपक पुरशवानी ने आरटीओ श्री ज्ञानदेव विश्वकर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी फ़िनब्रेला सामाजिक हित के ऐसे जनसेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।