उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा अरावली फाउण्डेशन के सहयोग से एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी परिचर्चात्मक सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 11.00 बजे यूसीसीआई के पी.पी. सिंघल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
इस सत्र में वे सफल उद्यमी शामिल होंगे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करते हुए अपने स्टार्ट-अप उपक्रमों को ₹100 करोड़ या उससे अधिक के स्तर तक पहुँचाया है। यह कार्यक्रम क्षेत्र के नवोदित तथा स्थापित उद्यमियों के लिए अनुभव, सीख और मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।
इस सत्र में भाग लेने वाले छह विशिष्ट स्टार्ट-अप उद्यमियों में शामिल हैं:
(1) श्री संजीव सोमानी: संस्थापक - लेक्सहम पार्टनर्स
(2) श्री पीयूष जैन: संस्थापक एवं सीईओ - स्किन इंस्पायर्ड
(3) श्री नारायण लाल गुर्जर: संस्थापक एवं सीईओ - ईएफ पॉलिमर
(4) श्री शब्बीर रहीम: सह-संस्थापक - हे कंक्रीट
(5) श्री नितिन माथुर: सह-संस्थापक एवं सीईओ - तवागा
(6) श्री दीपक परिहार: सह-संस्थापक एवं सीएफओ - गुड डॉट
इस पैनल डिस्कशन का समन्वयन डॉ. आनंद गुप्ता, निदेशक, अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा किया जाएगा।
अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि यह उन्हें उद्योग जगत के सफल व्यक्तित्वों की यात्रा, अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान से प्रत्यक्ष अवगत होने का अवसर प्रदान करेगा।
इस कार्यक्रम के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है, तथा सत्र के उपरांत स्नेह भोज की व्यवस्था रहेगी।
अध्यक्ष श्री मनीष गलुण्डिया ने उद्यमियों से कार्यक्रम में भाग लेकर लाभान्वित होने की अपील की है।
Udaipur
यूसीसीआई में निःशुल्क सेमिनार प्रातः 11 बजे - 100 करोड का लक्ष्य हासिल करने वाले स्टार्ट-अप उद्यमियों से सीखें बिजनेस में सफल होने के गुर
Related stories
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…
No Abdominal Incision, No External Scar: 7-Year-Old Boy Successfully Treated for Rectal Prolapse
Udaipur: A 7-year-old boy suffering from recurrent rectal prolapse has been successfully treated at Geetanjal…