उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान द्वारा आगामी 10 फरवरी 2026 को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। राजपूत महासभा संस्थान एक संभाग स्तरीय संगठन है और इस बार संभाग स्तर पर वर-वधू के पंजीकरण किए जा रहे हैं। संस्थान का लक्ष्य 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न करवाना है। संस्थान के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि इस बार आयोजित किया जा रहा अब तक 26 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है। सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में वधू पक्ष से मात्र 1 रूपसें में पंजीकरण किया जा रहा है।
सामूहिक विवाह सह प्रभारी राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता, समरसता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देगा तथा अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थान के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और विवाह पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने समाज के इच्छुक परिवारों से समय रहते पंजीकरण करवाने की अपील करते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। पंजीकरण के लिए 9351429523 एवं 9352416986 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है, ताकि आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके। सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़ बताया की सामूहिक विवाह सम्मेलन फतेह स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए संस्थान द्वारा अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है, ताकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके। आयोजन को लेकर हुई बैठक में संस्थान के कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें जय सिंह पवार,लोकराज सिंह चैहान (संगठन सचिव), प्रभात सिंह राठौड़ (उप संगठन सचिव), रतन सिंह राणावत (विवाह सम्मेलन प्रभारी),दलपत सिंह चैहान, विजय सिंह राठौड़, यशपाल सिंह सिसोदिया, अजय सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह भाटी, विजय सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह भाटी, प्रदीप सिंह तंवर, संतोष सिंह चैहान, दीपक सिंह सिसोदिया, भानु सोलंकी, प्रहलाद सिंह चैहान, भंवर सिंह चैहान, भगवत सिंह कृष्णावत, शेर सिंह राठौड़, करण सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, राम सिंह भाटी , नरेंद्र सिंह सोलंकी, लोकेंद्र सिंह सोलंकी शामिल रहे।
Udaipur
राजपूत महासभा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 फरवरी को
Related stories
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…
No Abdominal Incision, No External Scar: 7-Year-Old Boy Successfully Treated for Rectal Prolapse
Udaipur: A 7-year-old boy suffering from recurrent rectal prolapse has been successfully treated at Geetanjal…