उदयपुर। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर निगम द्वारा रविवार को शहर भर में व्यापक स्वच्छता अभियान के जरिए इस अवसर को समारोहपूर्वक मनाया। दिनभर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर साफ-सफाई, श्रमदान एवं कचरा संग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं निगम कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त जिला कलक्टर जितेंद्र ओझा, नगर निगम उपायुक्त दिनेश कुमार मंडोवरा, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, निवर्तमान पार्षद मदन दवे, लोकेश कोठारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामुदायिक परिसरों की व्यापक सफाई की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जनभागीदारी की प्रक्रिया है, जिसमें नागरिकों की सक्रिय भूमिका भी अत्यंत आवश्यक है।
महाकाल मंदिर से किया अभियान का आगाज
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार प्रातः महाकाल मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जगदीश मंदिर परिसर की भी साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान शहर के ऐतिहासिक द्वार उदियापोल गेट, सूरजपोल गेट, हाथीपोल गेट, चांदपोल गेट, अंबापोल गेट एवं ब्रह्मपोल गेट की साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक किया गया। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय बस स्टेण्ड उदियापोल सहित शहर के सभी सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, अधिशाषी अभियंता यांत्रिक लखन लाल बैरवा सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Udaipur
स्वच्छता अभियान के जरिए मनाई राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने की वर्षगांठ
संभागीय आयुक्त एवं निगम प्रशासक, निगम आयुक्त सहित जनप्रतिनिधि हुए सम्मिलित
Related stories
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…
No Abdominal Incision, No External Scar: 7-Year-Old Boy Successfully Treated for Rectal Prolapse
Udaipur: A 7-year-old boy suffering from recurrent rectal prolapse has been successfully treated at Geetanjal…