राज्य सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकास रथ राणा प्रताप मंडल के वार्ड 40 41 42 एवं 43 में विभिन्न नुक्कड़ और चौराहों पर आमजन के दर्शनार्थ खड़ा किया गया। विकास रथ के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को एलईडी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जिसे देखने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में मातृशक्ति युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने रथ पर प्रदर्शित विकास कार्यों को देखा और सराहा।

 

एलईडी रथ पर लगी सुझाव पेटिका में क्षेत्रीय जनता ने राज्य सरकार के कार्यों पर अपने सुझाव लिखकर डाले जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जनता सरकार की योजनाओं से जुड़ रही है और सक्रिय भागीदारी निभा रही है।

 

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने जानकारी देते हुए बताया कि राणा प्रताप मंडल रथ यात्रा संयोजक अशोक आमेटा द्वारा सुंदरवास खेमपुरा एवं पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र में उपस्थित नागरिकों को माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है जिसके अंतर्गत कालीका पेट्रोलिंग यूनिट का संचालन छात्राओं को साइकिल एवं स्कूटी वितरण जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आमजन को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं राम जल सेतु लिंक परियोजना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जल प्रबंधन को सशक्त किया जा रहा है सड़कों का व्यापक विकास किया जा रहा है पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक करण सिंह शक्तावत जिला मंत्री हजारीलाल जैन जिला सह प्रभारी सुरेश वैष्णव पार्षद बेणीराम सालवी पूनम सिंह रावत मंडल महामंत्री गोपाल सालवी मंडल मंत्री बबीता भारद्वाज शक्ति केंद्र संयोजक भगवती चौधरी वीरेंद्र सिंह चौहान अरुण भारद्वाज सोशल मीडिया से जिज्ञासा भारद्वाज हरीश लोहार निर्मला पवार इंद्रमल घरबड़ा राम सिंह केशु लाल डांगी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और विकास रथ को जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बताया।