उदयपुर। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा उदयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को 460 कॉपी वितरित की गई। बच्चों को स्टेशनरी वितरित का यह पाचवां चरण था। इससे पहले चार चरणों में पिछले दिनों 600 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई थी।

संस्थान उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि शहर के पोलो ग्राउंड निवासी रूद्राक्ष जैन की स्मृति में उनके पिता गजेंद्र जैन(पूर्व पार्षद) के सहयोग से अभियान के पाचवें चरण में गिर्वा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय निचला फला, सेठ जी की कुंडाल और हनुमान फला स्कूल में कॉपी वितरित की गई। सायरा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बागड़ा और गोगुंदा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमटाल में बच्चों को कॉपी वितरित की गई। इससे पूर्व गोगुंदा, गिर्वा, झाड़ोल और बड़गांव ब्लॉक के स्कूलों में स्टेशनरी वितरित की गई थी।

अब शुरू होगा स्वेटर वितरण

 
संस्थान के संरक्षक दिनेश कोठारी ने बताया कि राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा जल्द ही उदयपुर जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं तक के छोटे बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे। संस्थान ने इसकी तैयारी कर ली है।