राजस्थान भी देश भर में तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित
उदयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए लागू ‘जल शक्ति जनभागीदारी (जेएसजेबी) 1.0’ के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उदयपुर जिला राष्ट्रीयस्तर पर सम्मानित होने जा रहा है। उदयपुर को वेस्टर्न ज़ोन में कैटेगरी-2 में तीसरा स्थान मिला है। यह सम्मान 18 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। अभियान में राजस्थान को भी देश भर में तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जेएसजेबी 1.0 अभियान जल संरक्षण, संरक्षित जल निकायों के पुनर्जीवन, एवं जनभागीदारी पर आधारित देशव्यापी कार्यक्रम है। अभियान के तहत उदयपुर जिले ने जिला कलक्टर नमित मेहता के कुशल निर्देशन में 32,700 कार्यों को पूरा कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उदयपुर को इसके लिए 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय जल सम्मान समारोह में जिला कलक्टर की ओर से जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी यह सम्मान ग्रहण करेंगी। वेस्टर्न ज़ोन में उदयपुर का यह प्रदर्शन राजस्थान के जल प्रबंधन प्रयासों को एक नई पहचान देता है। वहीं राजस्थान को भी देश का तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है, जहाँ कुल 3,64,968 जल कार्य पूरे किए गए। यह उपलब्धि राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बढ़ते जल संरक्षण प्रयासों को दर्शाती है।
उदयपुर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है यह सम्मान
- जिले में जल संरचना कार्यों, तालाबों एवं परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण को गति मिली।
- ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में जनभागीदारी आधारित मॉडल सफल रहा।
- आगामी जल प्रबंधन योजनाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
राजस्थान के यह जिले भी होंगे सम्मानित
जेएसजेबी 1.0 के तहत राजस्थान के अन्य जिले भी सम्मानित होंगे। वेस्टर्न ज़ोन कैटेगरी-1 में भीलवाड़ा को 1,04,945 कार्य पूर्ण करने तथा बाड़मेर को 79,055 कार्य पूर्ण करने पर 2-2 करोड़ रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार वेस्टर्न ज़ोन (कैटेगरी-2 एवं 3) में जयपुर को 43,204 कार्य पूर्ण करने तथा उदयपुर को 32,700 कार्य पूर्ण करने पर 1 - 1 करोड़ रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में अलवर को 26,867 कार्य, डूंगरपुर को 9,712 कार्य, बारां को 9,269 कार्य, चित्तौड़गढ़ को 7,540 कार्य तथा सीकर को 5,761 कार्य पूर्ण करने पर 25-25 लाख रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Udaipur
उदयपुर को मिला जल सरंक्षण में राष्ट्रीय सम्मान
जल शक्ति जनभागीदारी 1.0 में तीसरा सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन
Related stories
Paras Health Udaipur Successfully Reconstructs Jaw Affected by Oral Cancer
Udaipur, Paras Health Udaipur has successfully performed a complex jaw reconstruction surgery on a patient wh…
The trailer for producer Jayant Srivastava's Bhojpuri film "Pratishodh" has been released.
Mumbai, The official trailer for "Pratishodh," a film produced under the banner of Jayant Films & Entertainme…
Road Safety Awareness Drive at SPSU
The NCC cadets of Sir Padampat Singhania University (SPSU) organised a Road Safety Awareness Drive on August…
No Abdominal Incision, No External Scar: 7-Year-Old Boy Successfully Treated for Rectal Prolapse
Udaipur: A 7-year-old boy suffering from recurrent rectal prolapse has been successfully treated at Geetanjal…