उदयपुर । आज बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान आदिवासी महासभा द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया, संस्था के अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के इतिहास के बारे में बताते हुए बताया बिरसा मुंडा द्वारा अल्प आयु में अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करते हुए जमीदारों के द्वारा गरीबों का शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई एवं  संघर्ष करने का बिगुल बजाया, उनके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अंग्रेजों द्वारा जेल में डाल दिए गए तथा अल्प आयु में उनका जेल में ही निधन हो गया , कार्यक्रम में संस्थान के कोषाध्यक्ष नारायण लाल डामोर, महेंद्र ठींदज , दिलीप ।ींतप, निशाकर  सिंह मीणा द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन कार्य शैली पर प्रकाश डाला गया, गोष्ठी का संचालन संस्था के महासचिव चंपालाल परमार व धन्यवाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश भ्पतंज द्वारा दिया गया।