उदयपुर। शहर के ख्यातनाम शिल्पकार डॉ चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने राजस्थान के लोक नृत्य घूमर पर लघु पुस्तिका बनाई है। इस पुस्तिका का विमोचन उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूल सिंह मीणा ने उदयपुर के गांधी ग्राउंड में संभाग स्तरीय घूमर महोत्सव के दौरान किया। सांसद डॉ मन्नालाल रावत और  शहर जिलाध्यक्ष भाजपा श्री गजपाल सिंह ने भी इस पुस्तिका का अवलोकन कर कलाकार की सराहना की। इस अवसर पर पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक शिखा सक्सेना सहित अन्य गणमान्य जनों ने भी कलाकार को सराहा। चित्तौड़ा ने इस कृति में लोक नृत्य घूमर के इतिहास के साथ रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाक में लोक नृत्य करती महिलाओं के चित्र को संजोया है।