सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली से निकली गंगा प्रवाह यात्रा दिनांक 24 नवम्बर 2025 को सायं 4 बजे प्रताप नगर चौराया प्रवेश करेगी।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर तैयारी बैठक रखी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विभिन्न संगठनों तथा कई प्रदेशों के 325 प्रतिनिधि गणमान्य तथा वरिष्ठजन इस यात्रा में सम्मिलित है जो दिल्ली से अलवर,कोटा,चित्तौड़गढ़ से आज उदयपुर होते हुये केवड़िया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल गुजरात पहुंचेगी। जिसका जगह जगह पर स्वागत अभिनंदन,पुष्पवर्षा की जा रही। है साथ ही महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि,सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रत्येक शहर में पदयात्रा रहेगी। इस यात्रा में सम्मिलित सभी लिए भोजन तथा रहने की व्यवस्था आवास व्यवस्था भी भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा शहर में विभिन्न होटलों में रहने की तैयारी पूर्ण कर दी है।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस गंगा प्रवाह यात्रा की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन,फूलसिंह मीणा, यात्रा संभाग प्रभारी प्रतापसिंह राव, तेजसिंह व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची, प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ प्रमोद सामर,जिला महामंत्री डॉ पंकज बोराणा, देवीलाल सालवी,यात्रा जिला संयोजक जगदीश शर्मा, सहयोजक हिमांशु बागड़ी,जिला मंत्री खुशबू मालवीया,तुषार मेहता सहित यात्रा को सफल बनाने में लगे पदाधिकारी उपस्थित थे